बोकारो: रेलवे स्टेशन के पास बने रनिंग रूम में अचानक से हुए विस्फोट में अफरा तफरी मच गई. रनिंग रूम के किचन में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में किचन का एक दीवार पूरी तरह ढह गया. इस हादसे में किचन में खाना बना रहे कुक और सहयोगी को मामूली चोट आई है. हालांकि रेलवे के अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आये.
बोकारो डिवीजन के एआरएन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल कुक की स्थिति ठीक है. इलाज के लिए उसे आद्रा रेलवे अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
रिपोर्ट-चुमन कुमार


















