PATNA: पटना में पारा मेडिकल के छात्र नेत्र सहायक अपने रिजल्ट की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं. नेत्र सहायकों ने हाथों में गुलाब का फूल लेकर बिहार तकनीकी सेवा आयोग क्रिकेट के बाहर प्रदर्शन किया. छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द विभाग द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया जाए जिससे उनके भविष्य पर कोई खतरा ना हो.

‘मोतियाबिंद ऑपरेशन में भूमिका सबसे ज्यादा होती है’
छात्रों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री बिहार में मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने की बात करते हैं, उन्होंने बेरोजगारों को 10 लाख नौकरियां देने की भी घोषणा की है. साथ ही मेडिकल में अच्छी सुविधाओं और ज्यादा से ज्यादा बहाली करने की घोषणा भी की है. लेकिन ये सभी घोषणाएं पूरी होती नहीं दिख रही है. इधर पारा मेडिकल के छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा मुफ्त में एक लाख मोतियाबिंद मरीजों का इलाज कराने की भी घोषणा की है, जिसमें नेत्र सहायकों को सबसे ज्यादा भूमिका रहेगी.

बिहार में नेत्र सहायक की कमी सबसे ज्यादाः छात्र
बिहार में नेत्र सहायक की कमी सबसे ज्यादा है.
सरकार के मोतियाबिंद के ऑपरेशन सफल बनाने के लिए
नेत्र सहायक की जरूरत पड़ती है गुलाब लिए छात्रों ने कहा है
कि उनकी सिर्फ यही मांग है कि जल्द से जल्द रिजल्ट को प्रकाशित कर दिया जाए.
रिपोर्ट: राजीव कमल
- Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, LIC को मिला सबसे बड़ा आवंटन
- Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के दो बेटों को मारी गोली, छोटे बेटे की मौत, बड़ा गंभीर
- Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती, परिजनों ने बताया- अब खतरे से बाहर; स्नातक चुनाव के बीच बिगड़ी तबीयत

















