बगहा के लिए रवाना हुए तेजस्वी, कहा- पीएम झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बगहा के लिए रवाना हो गए हैं। वह वहां पर तिरुपति शुगर मिल के एमडी दीपक यादव के साथ हजारों कार्यकर्ताओं को राजद में शामिल करवाएंगे। बगहा रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुए। तेजस्वी यादव पीएम नरेंद्र मोदी की नवादा में हुई रैली पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी झूठ बोलने के फैक्टरी हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने के होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर दोनों हैं।

सीएम नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हमारे साथ थे तो बीजेपी वाले को क्या-क्या नहीं बोलते थे। अब उधर चले गए हैं उन पर कुछ नहीं कहना है यह कोई नई बात नहीं है। भ्रस्टाचार पर मैंने सवाल खड़े किए हैं। पीएम मोदी ने परिवारवाद पर चुप्पी साध ली। एनडीए के नेताओं द्वारा महागठबंधन के नेताओं को सनातन विरोधी कहने पर तेजस्वी बिफरे। तेजस्वी ने कहा कि मेरे घर में भी मंदिर है और हमसब लोग पूजा करते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस दुनिया के बाद हम सबको भगवान के पास ही जाना है। बीजेपी वाले भगवान बनने की कोशिश ना करें।

यह भी पढ़े : तेजस्वी कल पहुंचेंगे बगहा, RJD ज्वाइन करेंगे दीपक यादव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...