PURNEA में नकली कीटनाशक बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन

213
PURNEA
PURNEA में नकली कीटनाशक बनाने की फैक्ट्री का उद्भेदन
Advertisment

पूर्णिया: पूर्णिया रुपौली थाना क्षेत्र के बिरौली बाजार में नकली कीटनाशक बनाने की फैक्ट्री का मामला सामने आया है। पुलिस ने तकरीबन 1 करोड़ से अधिक के नकली कीटनाशक के साथ हार्पिक, हेड एंड शोल्डर शैंपू के साथ कई मशीन बरामद किया है। पौधा संरक्षण विभाग के सहायक निदेशक जय किशन कुमार ने बताया कि अन्य कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को आवेदन देकर विभिन्न कंपनी के नाम पर नकली कीटनाशक और प्रोडक्ट्स बनाए जाने की बात कही थी।

Advertisment

सूचना मिलते ही रूपौली थाना पुलिस के सहयोग से बिरौली बाजार स्थित मो शकील के घर और दुकान में छापामारी कर भारी मात्रा में कीटनाशक और हेड एन शोल्टर शैंपू और बाथरूम क्लीनर हार्पिक भी बरामद हुआ। जिसमे नोटिवा 100 ग्राम का 11000 पैकेट। इसके अलावा बायर कंपनी का नकली पैकिंग के लिए प्रिंट किया हुआ खाली पैकेट, तीन बोरा, नकली केमिकल पाउडर, एक सील मशीन, एक गैलन में 25 लीटर केमिकल समेत कई सामान बरामद हुआ है। बहरहाल अब तक आरोपी मोहम्मद शकील पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NEET परीक्षा परिणाम मामले में जांच कमिटी गठित, जांच के अनुसार लिया जाएगा फैसला

PURNEA PURNEA PURNEA

PURNEA

Advertisement