फतुहा : पटना जिले के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री शीतला साल्ट गोदाम पर आज बड़ी कार्रवाई हुई है। नकली टाटा नमक बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा अधिकृत अनुसंधान इन्वेस्टिगेशन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने फतुहा थाना पुलिस के साथ मिलकर गोदाम में छापेमारी की। जहां भारी मात्रा में नकली नमक और उसे पैक करने वाली मशीनें बरामद की गई।

शीतला साल्ट गोदाम से टाटा साल्ट के लोगो, रंग व डिजाइन का इस्तेमाल कर नकली नमक बेच रहा है – अधिकारी
जानकारी के अनुसार, अनुसंधान इन्वेस्टिगेशन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के आईपीआर एग्जीक्यूटिव बिस्वास दुआरी को सूचना मिली थी कि फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में संजय कुमार नामक व्यक्ति अपनी शीतला साल्ट गोदाम से टाटा साल्ट के लोगो, रंग और डिजाइन का इस्तेमाल कर नकली नमक बेच रहा है। इस सूचना के सत्यापन के बाद बिस्वास दुआरी ने फतुहा थाना पुलिस को सूचित किया और पुलिस बल के साथ श्री शीतला साल्ट गोदाम पर छापा मारा।
पुलिस ने मौके से 1 किलो के 5750 पैकेट नकली नमक जब्त किए
छापेमारी के दौरान, पुलिस ने मौके से एक किलो के 5750 पैकेट नकली नमक जब्त किए। जिन पर ‘TAJA PLUS Salt लिखा हुआ था। इन पैकेटों पर TEJAWAT SALT COMPANY, नागौर (राजस्थान) और YASH Trading Company, नागौर (राजस्थान) का नाम अंकित था, लेकिन इनका लोगो, रंग और डिजाइन हूबहू टाटा साल्ट जैसा था। इसके अलावा, 255 खाली पैकेट भी बरामद हुए, जिन पर भी TAJA PLUS Salt लिखा हुआ था और वे टाटा साल्ट के डिजाइन से मिलते-जुलते थे। मौके से नकली नमक पैक करने में इस्तेमाल होने वाली दो इलेक्ट्रिक मशीनें, एक बोरा पैक करने वाली इलेक्ट्रिक मशीन, एक इलेक्ट्रिक वजन करने वाला तराजू और दो मैनुअल वजन करने वाले तराजू भी जब्त किए गए।
यह भी देखें :
पुलिस ने बरामद सभी नकली नमक व मशीनों की विधिवत जब्ती सूची बनाई है
गोदाम मालिक संजय कुमार (47 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय देवीलाल साह निवासी मीना बाजार आगमकुआं रोड पोस्ट ऑफिस भद्रघाट, थाना आलमगंज जिला पटना-800007 इस पूरे गोरखधंधे का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने बरामद सभी नकली नमक और मशीनों की विधिवत जब्ती सूची बनाई है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने संजय कुमार और नकली नमक बनाने वाली कंपनियों, TEJAWAT SALT COMPANY और YASH Trading Company के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन और धोखाधड़ी के आरोप में कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस कार्रवाई से नकली सामान बनाने और बेचने वालों को एक कड़ा संदेश गया है।
फतुहा औद्योगिक क्षेत्र है, बड़ी-बड़ी कंपनी अपना माल बनाते हैं, उसी में डुप्लीकेट कंपनी भी चलती है
वहीं बताया जा रहा है कि फतुहा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां बड़ी-बड़ी कंपनी अपना माल बनाते हैं। उसी क्षेत्र में डुप्लीकेट कंपनी भी चलाई जा रही है। आखिर यह कबतक चलेगा। आखिर किसके सह पर काफी दिनों से इस तरह के गोरखधंधा चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि कहीं कुछ और तो माजरा नहीं यह मामला उच्चस्तरीय जांच से ही पता चलेगा।

यह भी पढ़े : ब्रांडेड कंपनियों के नकली सरसों तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों बरामद
उमेश चौबे की रिपोर्ट



















