जल्द को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी- फागू

PATNA: कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्य एवं राज्यमंत्री

का दर्जा प्राप्त फागु बेसरा ने कहा है कि, जल्द ही

समन्वय समिति की बैठक बुलाई जाएगी.

पार्टी के नए कैंप कार्यालय में उन्होंने कहा कि,

शिबू सोरेन की अध्यक्षता में पहली बैठक हो चुकी है,

जल्द ही दूसरी बैठक भी बुलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि

शिबू सोरेन के आंदोलन की वजह से ही झारखंड

अलग राज्य का सपना साकार हुआ है. लिहाजा,

उनके दिशा-निर्देशों पर कमेटी काम कर रही है.

करीब 3 साल के बाद कोआर्डिनेशन कमेटी के अस्तित्व में आने के सवाल पर फागु बेसरा ने कहा कि, कोरोना वायरस की वजह से इसमें देरी हुई है. आपको बता दें कि, महागठबंधन सरकार में झामुमो के अलावा कांग्रेस और राजद भी शामिल है. तीनों दलों के बीच किस तरह से समन्वय बना रहे. इसे लेकर को आर्डिनेशन कमेटी गठित की गई है.

सरकार के अंदर समन्वय की नहीं है कोई कमी- फागू

fagu besra 22Scope News
फागु बेसरा


वहीं समन्वय समिति के सदस्य और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त फागु बेसरा ने भारत जोड़ों में यात्रा को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ गठबंधन है. लिहाजा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में झामुमो कोटे के मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि, आज पूरे देश में विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है. उसी के तहत झामुमो भी एकजुटता का प्रदर्शन कर रही है. आपको बता दें कि, सोमवार सुबह ही कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ इंदौर के लिए रवाना हुये हैं. मिथिलेश ठाकुर राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...