डीजीपी अनुराग गुप्ता के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट, साइबर सेल ने जांच शुरू की

रांची: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने के बाद मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने डीजीपी की फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी प्रोफाइल बनाई और इसे कौन, कब और कहां से ऑपरेट कर रहा है, इसकी जांच जारी है। जैसे ही डीजीपी को इसकी सूचना मिली, उन्होंने साइबर सेल को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

डीजीपी ने बताया कि इस संबंध में फेसबुक से अकाउंट की डिटेल्स मांगी गई हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह अकाउंट कहां से और किस उद्देश्य से बनाया गया। फेसबुक से रिपोर्ट मिलने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

साइबर अपराध से बचने के लिए आम जनता को सतर्क रहने और अविश्वसनीय सोशल मीडिया अकाउंट्स से सावधान रहने की सलाह दी गई है

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...