मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा , 3912 अयोग्य लाभुकों की हुई पहचान

गिरिडीह: मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा – गिरिडीह जिले में मंईयां सम्मान योजना की राशि का दुरुपयोग किए जाने के मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में गिरिडीह दौरे के दौरान इस फर्जीवाड़े पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।

जिले में चल रही जांच के दौरान 13 प्रखंडों में 3912 अयोग्य लाभुकों की पहचान की गई है, जिन्होंने फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ लिया है। अब प्रशासन ने इनसे राशि की वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा , अयोग्य लाभुकों पर होगी कार्रवाई: डीसी नमन लकड़ा

गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा विभाग यह कार्रवाई कर रहा है। अब तक चिन्हित किए गए सभी अयोग्य लाभुकों को सरकारी पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया भी जारी है।

मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा – सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक कौशिक अप्पू ने पुष्टि की कि फर्जी लाभ उठाने वालों में कई शिक्षक, उप मुखिया, वार्ड सदस्य आदि शामिल हैं। इसके अलावा, सीएससी संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सत्यापन के बाद अयोग्य लाभुकों से राशि की वसूली की जाएगी और इस तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...