कोल्हान विश्वविद्यालय के चयनित प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, राज्यपाल से मिला आश्वासन

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आज कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए जेपीएससी परीक्षा द्वारा चयनित 17 इतिहास विषय के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की।

चयनित प्राध्यापकों में विनोद कुमार लोहरा, हेमा लकड़ा, मुक्तारानी ओडेया, मैरी नीला हांसदा, कविता कुमारी, अरविंद कुमार साहू, विकास नंदन, साकेत बिहारी, प्रदीप झा शामिल हैं।

कोल्हान विश्वविद्यालय केलिए वर्ष 2018 में विज्ञापन द्वारा इतिहास विषय के 17 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी। 31 अक्टूबर 2023 को जेपीएससी द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की। कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट द्वारा भी 2 फरवरी 2024 को नियुक्ति की अनुशंसा की जा चुकी है। परंतु विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति के नहीं होने के कारण अनुमोदन की संचिका कुपाधिपति कार्यालय में लंबित है।

आज प्रदेश के राज्यपाल ने इस संबंध में चयनित सहायक प्राध्यापकों की बातों को ध्यान पूर्वक सुना और शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का भरोसा दिलाया।

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...