निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 4 माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गुमला. जशपुर रोड गुमला स्थित निजी क्लीनिक में एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया।

निजी क्लीनिक में बच्चे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर रोड स्थित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा प्रसाद के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान लक्ष्मण नगर निवासी विशाल पासवान के चार माह के नवजात शिशु विराज पासवान की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, बच्चे को बुखार था और पैखाना हो रहा था। डॉक्टर ने देखने के बाद कंपाउंडर को पानी चढ़ाने के लिए बोला। पानी चढ़ाने के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद क्लीनिक में परिजनों ने हंगामा किया।

वही, डॉ. कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बच्चे की तबीयत काफी नाजुक थी। सिर्फ पानी चढ़ाने की तैयारी की जा रही थी और उसकी मौत हो गई। इसमें चिकित्सक या कंपाउंडर की क्या गलती है? समाचार लिखे जाने तक परिजनों में रोष था और परिजन क्लीनिक में जमे हुए थे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...