बर्थडे पर ‘हीमैन’ धर्मेंद्र को बधाई देने के लिए मची होड़

फैंस ने काटा केक, उनके स्वस्थ्य और लंबी आयु की कामना

मुंबई : बर्थडे पर ‘हीमैन’ धर्मेंद्र- हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने मशहूर एक्टर्स में एक हैं धर्मेंद्र.

आज लेजेंडरी एक्टर धर्मेन्द्र 87 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा.

आज के दिन को यादगार बनाने के लिए खास डिजाईन का बड़ा सा केक बनवाया गया.

dharmendra1 1 22Scope News

इस मौके पर धरम जी भी काफी इमोशनल दिखे. इस मौके पर फैन्स ने आज कई लोग उनके घर के बाहर पहुंचे.

लोग हाथों में गिफ्ट्स लिए मौजूद थे. धर्मेन्द्र भी बड़े प्यार से अपने चाहने वालों से मिले.

उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई, साथ ही लोगों ने केक भी काटा. इस तरह फैन्स के लिए भी आज का दिन यादगार रहा.

dharmendra12 1 22Scope News

बर्थडे पर ‘हीमैन’ धर्मेंद्र की शानदार जर्नी

धर्मेंद्र ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई हुई हैं. ख़ासकर ‘हीमैन’ बॉडी

और किलिंग स्माइल के लोग आज भी दीवाने हैं. शेरो शायरी में बात करने का उनका अंदाज भी निराला हैं.

एक दौर था जब उनके एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के भी काफी चर्चे हुआ करते थे.

भारत ही नहीं विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अपने एक्टिंग करियर में धर्मेन्द्र ने

अब तक 100 से ज्यादा फिल्में की हैं. धर्मेन्द्र ने कई यादगार फिल्मों में किरदार निभाए और

इसके जरिये बॉलीवुड को एक अलग पहचान दी हैं. फूल और पत्थर, शोले, चुपके-चुपके, यादों की बारात,

सत्य काम, जुगुनू, जीवन मृत्यु, बंदनी, सीता और गीता और धर्मवीर उनकी यादगार फिल्मों में शामिल हैं.

dharmendra123 22Scope News

बर्थडे पर ‘हीमैन’ धर्मेंद्र: हेमा पर आया धर्मेंद्र का दिल

एक दौर था जब एक्टर धर्मेंद्र और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के प्यार के काफी चर्चे थे.

बात अगर उनकी मुलाकात की करे तो बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र और एक्ट्रेस हेमा की पहली मुलाकात

‘तुम हसीं मैं जवां’ के सेट पर हुई थी. पहली मुलाकात में ही धर्मेंद्र हेमा को दिल दे बैठे थे.

दोनों ने कई फिल्में एक साथ की और फिर दोनों की नजदीकियाँ और भी बढती गईं.

धर्मेन्द्र हेमा के प्यार में इस हद तक पागल हो गए थे की उन्होंने हेमा को पाने के लिए

अपना धर्म तक परिवर्तन करा लिया. बी टाउन में दोनों की Love Story काफी चर्चा में रही.

dharmendra1234 22Scope News
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img