‘2047 तक पूरे भारत के किसान बनेंगे सशक्त’

पटना : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बिहार के पटना दौरे पर हैं। उन्होंने कृषि भवन में किसानों से जनसंवाद की। इसके साथ ही साथ किसानों से बिहार की खेती के बारे में जानकारी ली। शिवराज सिंह ने कहा कि यहां के किसान नित्य दिन नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। राज्य की सरकार और केंद्र की सरकार के सहयोग से बिहार के किसानों को बहुत बल मिला है। हम 2047 तक पूरे भारत के किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विकसित भारत का संकल्प है, उसको आने वाले कुछ दिनों में ही सकारात्मक नजर आएगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आज पटना पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद कृषि भवन में आयोजित कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न जिलों से आए किसानों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का पटना दौरा किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर मंत्री का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी शामिल थे। इस स्वागत समारोह में बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, और कृषि विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में बिहार के विभिन्न जिलों से आए कृषि उत्पादों और नई तकनीकों को प्रदर्शित किया गया था। मंत्री ने प्रदर्शनी का गहन निरीक्षण किया और वहां उपस्थित किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों ने कृषि क्षेत्र में बहुत प्रगति की है, और यह प्रदर्शनी उनकी मेहनत और नए तकनीकी नवाचारों का प्रमाण है। इसके बाद मंत्री ने एक विशेष सत्र में बिहार के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। किसानों ने अपनी समस्याओं और चुनौतियों को साझा करते हुए सिंचाई, फसल बीमा और उर्वरक की उपलब्धता जैसी मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और हम सभी जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

इस कार्यक्रम में बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे ने भी अपने विचार साझा किए और राज्य में कृषि के क्षेत्र में हो रहे विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भी किसानों के हित में कई नई योजनाएं लागू कर रही है, जिससे कृषि की उत्पादकता में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

यह भी देखें :

कृषि भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी और किसान इस बात पर सहमत थे कि इस प्रकार के संवाद और कार्यक्रमों से किसानों को बहुत लाभ मिलता है। किसानों ने केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बातचीत को सकारात्मक बताया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री का पटना दौरा राज्य के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना रही, जिसमें उन्होंने न केवल किसानों की समस्याओं को सुना, बल्कि उन्हें समाधान के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन भी दिया। यह दौरा न केवल किसानों के लिए बल्कि राज्य के कृषि क्षेत्र के विकास के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

बिहार में कृषि एक बहुत बड़ा मुद्दा है – संजय अग्रवाल

वहीं कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि बिहार में कृषि एक बहुत बड़ा मुद्दा है। बिहार के किसानों को अच्छे तरीके से खाद्य पदार्थ जो मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पाता है, जिससे फसलों में बर्बादी होती है। आज नए-नए खाद के प्रयोग से बहुत सारी बीमारियां भी उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हम बिहार के किसानों को ट्रेडिशनल खेती के लिए अवेयर कर रहे हैं और हमारी कामयाबी जल्द दिखेगी।

Sanjay Agrwal 22Scope News
बिहार में कृषि एक बहुत बड़ा मुद्दा है – संजय अग्रवाल

यह भी पढ़े : पटना पहुंचे शिवराज सिंह, लगाए गए फसलों और कृषि प्रोडक्ट का किया निरीक्षण

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...