ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर छोड़ पत्नी परिवार के साथ हुई फरार

नालंदा : बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले में ससुराल में युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सनसनी खेज घटना घटी है। युवक के शव को कमरे में छोड़ पत्नी और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। जबकि पुलिस पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या की बात बता रही है। मृतक रहुई थाना के निजायबिगहा निवासी किशोरी यादव का 27 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार है।

युवक के पिता किशोरी यादव का आरोप है कि सूरत में साड़ी फैक्ट्री में काम करता था, 25 दिन पूर्व ससुराल आया था। पत्नी और ससुर कमाए हुए रुपए की मांग कर रहा था रुपए देने के बाद भी उसके साथ मारपीट किया हालत बिगड़ने पर उसे निजी क्लीनिक में भर्ती होने की बात हम लोगों को बताया जब परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद उसके ससुराल पहुंचे जहां वह कमरे में मृत पड़ा था। उसके बाएं हाथ और दाहिने पैर में प्लास्टर किया हुआ है और गले में फंदे का निशान है। इसी से परिवार वाले आशंका जाहिर कर रहे हैं कि पीट-पीटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या दिखाने के लिए पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या की बता रहे हैं पर जिसका हाथ और पैर टूटा हुआ हो वह व्यक्ति कैसे लगा सकता है।

युवक की पहली पत्नी की छह साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली से रचाई थी। दोनों पत्नी से एक-एक पुत्र है। पुत्र मनीष कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। बुधवार को जब वह स्कूल से पढ़कर आया तो घर में सब रो रहे थे। थोड़ी देर बाद छोटे भाई को लेकर सब घर से चले गए। थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि युवक ने पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। परिवार वाले के आरोपों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

यह भी पढ़े : व्यापारी के घर डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 9 बदमाश गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...