बेटे की मौत को पिता नहीं कर पाए सहन, हार्ट अटैक ने ली जान

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के घोड़ासहन से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में मौत के बाद इकलौते बेटे के शव देखते ही पिता इस गम को सहन नहीं कर सके और पुत्र वियोग में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। गांव से पिता-पुत्र समेत दो अर्थियां एक साथ उठीं, जिससे माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात मधुबनी जिले के सकरी में हुई। जहां घोड़ासहन के गुलरिया टोला निवासी शादी विवाह में फोटोग्राफी करता था सिलीगुड़ी एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी और बारात के काम के लिए जा रहे थे। उनकी पिकअप वाहन की टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई, जिससे लड़के के साथ गाव के एक और युवक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पंचू राय का शव जब उनके पैतृक गांव महुआही पहुंचा। इस दौरान उनके पिता महेंद्र राय इकलौते बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। शव घर पहुंचते ही महेंद्र राय को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े : रक्सौल रेलवे स्टेशन पर कस्टम टीम को लिया हिरासत में GRP

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...