SSB व NGO की संयुक्त कार्रवाई में 2 मानव तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : प्रेम जाल में फंसाकर गाजियाबाद से नेपाल ले जाने के क्रम में मानव तस्करी रोधी इकाई 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की संयुक्त कार्रवाई में दो मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। मैत्री ब्रिज रक्सौल के पास चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तारी हुई। मानव तस्करी रोधी इकाई एसएसबी द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई। जब उन्होंने रक्सौल में दो नाबालिग लड़कियों को तस्करी से बचाया। दोनों लड़कियों को नेपाल ले जाया जा रहा था जहां उनके साथ आगे क्या होने वाला था, यह तो नहीं पता है। समय रहते एसएसबी की टीम ने उन्हें बचा लिया।

Goal 1 22Scope News

दोनों नाबालिग लड़कियों की उम्र 15 और 16 साल है

बताया जाता है कि दोनों नाबालिग लड़कियों की उम्र 15 और 16 साल है। उन्हें मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद शेख नामक दो व्यक्तियों द्वारा बहला-फुसलाकर घर से भगाया गया था। दोनों आरोपियों ने लड़कियों से शादी करने का वादा किया था, लेकिन वास्तव में उनके साथ शारीरिक शोषण किया गया होगा। मोहम्मद शेख पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। एसएसबी की टीम ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़कियों को हरैया थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। बता दें कि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी और अन्य एजेंसियां निरंतर प्रयासरत हैं। मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े : अवैध तरीके से घुसपैठ करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को SSB ने दबोचा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...