दुमका जिले के तरबंधा गांव में पिता ने शराब के नशे में बेटे की हत्या की, मामला दर्ज

दुमका:  जिले के जामा थाना क्षेत्र के तरबंधा गांव में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपने ही बेटे की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना रविवार शाम की है, जब मदन राम नामक व्यक्ति और उसका बेटा रमेश एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। शराब के नशे में दोनों के बीच कहासुनी हो गई, और मामला बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया।

मदन राम और रमेश के बीच हुई इस झगड़े में नशे की हालत में मदन राम ने अपने बेटे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया। बेटे के गिरने के बाद भी आरोपित पिता ने कुल्हाड़ी से उसके चेहरे पर तीन और वार किए, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

हृदय विदारक घटना के बाद मदन राम मौके से फरार हो गया। वहीं, रमेश के परिजनों ने उसे घायल अवस्था में दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देख उसे रांची रेफर कर दिया। लेकिन, सोमवार दोपहर को जब स्वजन रमेश को रांची ले जा रहे थे, तो रास्ते में उसकी मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही जामा थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पत्नी पंचवती देवी के बयान पर आरोपी मदन राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

यह घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई है, और स्थानीय लोग इस तरह के खौ़फनाक अपराध के कारण हैरान हैं।

Saffrn

Trending News

बाघमारा हादसा: Illegal Mining से घर धंसा, तीन लोग मलबे में...

धनबाद के बाघमारा में अवैध खनन के कारण एक घर ध्वस्त हो गया, जिसमें तीन लोग दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क...

पराली से होगी समृद्धि: Bihar Government Crop Management Scheme से किसानों...

बिहार सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना शुरू की है, जिसमें कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर किसानों की आय...

अब नहीं बिखरेंगे रैयत, 2013 कानून लागू कराने का संकल्प; संघर्ष...

Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा...

वर्षों का इंतजार खत्म: कर्मचारियों को मिला सेवांत लाभ का भुगतान

Bihar: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 15 कर्मचारियों को वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान आखिरकार कर दिया गया। बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय...

मुरहू में पत्थरबाजी और हिंसा के दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई...

Jharkhand: खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी पर हुई पत्थरबाजी और हिंसा की घटना के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img