एफसीआइ खुले बाजार में बेच रहा गेहूं

रांची: एफसीआइ खुली बिक्री योजना के तहत समय-समय पर पूर्व निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध स्टॉक से गेहूं की बिक्री करता है।

ताकि लीन सीजन के दौरान कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सके, केंद्र सरकार एफसीआइ के माध्यम से 28 जून से देश में गेहूं की बढ़ती कीमत कम करने के लिए आटा मिलों, चक्कियों और गेहूं कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए की गयी पहल उत्पादों के निर्माताओं को ई-नीलामी के माध्यम से बिक्री कर रहा है।

वर्तमान में गेहूं की खुले बाजार में बिक्री 2150 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर किया जा रहा है. इसके तहत एफसीआइ झारखंड क्षेत्र द्वारा हर सप्ताह 7000 मीट्रिक टन गेहूं की बिक्री के लिए निविदा आमंत्रित की जा रही थी।

अब गेहूं की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे बढ़ाकर 10,500 मीट्रिक टन की गयी है. अब हर खरीदार 200 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी कर सकते हैं।

इसके तहत अब झारखंड में ई- नीलामी एक नवंबर को होनी है, इसमें कुल 10.500 मीट्रिक टन गेहूं की नीलामी राज्य में 15 जगहों में एफसीआइ के गोदामों से होगी. नीलामी की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

Nirsa Elevated Road Protest: एलिवेटेड रोड को लेकर निरसा में शक्ति...

Nirsa Elevated Road Protest: बुधवार को निरसा में एलिवेटेड रोड बनाने के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। धनबाद के सांसद ढुलू महतो...

Chainpur CHC Negligence: गुमला के चैनपुर CHC की स्वास्थ्य सेवाएं कटघरे...

Chainpur CHC Negligence: गुमला ज़िले के चैनपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। 14 साल की शिवानी...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...