Advertisement
Advertisement

बेख़ौफ़ अपराधियों ने Patna में एक युवक को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

पटना: राजधानी पटना में पुलिस और अपराधी में तू डाल डाल तो मैं पात पात वाला खेल चल रहा है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जितने भी पैंतरे आजमाती है अपराधी और भी अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू पर की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने भोजपुर के चाँदी के रहने वाले संतोष कुमार को गोली मार दी।

गोली घायल के पैर में लगी है। घटना के बाद घायल को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। बता दें कि इन दिनों पटना में बेख़ौफ़ अपराधी पुलिस की परवाह किये बगैर आपराधिक वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। बीते बुढ़ार को भी अपराधियों ने दीघा थाना क्षेत्र में एक साथ दो लोगों को गोली मार दी थी जिसमें एक की मौत हो गई थी जबकि एक अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मामले में दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में घायल ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है जल्दी ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को सताने लगी चिंता, कार्यकर्ताओं को कहा ‘जन सुराज है भाजपा की बी टीम’

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna

Patna

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...