बेखौफ अपराधियों ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

मधुबनी : मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव के मुख्य सड़क पर घटी है। प्रथम दृश्या घटना लूटपाट की नीयत से हत्या की लग रही है। वहीं सूचना पाकर राजनगर के थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू और सदर-2 के डीएसपी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर एफएसएल टीम के सहयोग से साक्ष जुटाने में लगे हैं।

अपराधियों द्वारा मृतक पर कई गोलियां की बौछार कर दी गई

बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा मृतक पर कई गोलियां की बौछार कर दी गई। जिसमें दो गोलियां मृतक को लगी एक गोली मुंह में मारी गई है। वहीं दूसरी गोली सीने में मारी गई है। बाइक में भी गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं। भारी संख्या में जुटे ग्रामीण व अज्ञात लोगों ने घटनास्थल से शव लेकर भागे। राजनगर के रामपट्टी लाल चौक स्थित मनमोहन उच्च विद्यालय के पास सड़क पर शव रख सड़क को जाम किया। जाम में शामिल उपद्रवियों द्वारा जहां माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के द्वारा प्रशासन से भी उलझते हुए देखा गया।

Madhubani Hatya 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : पप्पू यादव को गर्दनीबाग मामले में मिली बेल…

अमर कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img