सोशल मीडिया की सुर्खियां बना औरंगाबाद का गालीबाज दरोगा

Aurangabad- जिले में एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दरोगा एक बाइक चालक को पकड़ कर अपनी वर्दी का जबरदस्त धौंस जमा रहा हैं. दरोगा जी के मुंह से बिना रुके भद्दी-भद्दी गालियां निकल रही है.सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख कर लोग दरोगा को गालीबाज दरोगा की तमगा दे रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की भद्द पीट रही है. स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि यही है पुलिस का असली चेहरा. पब्लिक फ्रेंडली पुलिस की जमीनी हकीकत.

News 22scope इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता

बताया जा रह है कि दरोगा का नाम एन.के.मंडल है. दरोगा जी मंझौली मोड़ पर गाड़ी चेक कर रहे थें. वाहन की चेकिंग के दौरान दरोगा जी ने एक वाहन चालक से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की मांग कर दी. युवक के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं था, इसके बाद दरोगा की ओर से गालियों की बौछार शुरु हो गयी. युवक की पिटाई शुरु हो गयी. उसके बाद उससे 25000 रुपये की मांग की जाने लगी.

लेकिन दरोगा जी को इस बात का एहसास भी नहीं हुआ कि युवक के साथ खड़ा एक युवक उनकी वीडियो रिकार्डिंग कर रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कप्तान कान्तेश कुमार मिश्रा ने जांच का आदेश जारी कर दिया है.

रिपोर्ट-दीनानाथ

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...