Advertisment

भभुआ मंडल कारा में कैदी की हुई मौत, सवाल! हत्या या आत्महत्या 

कैमूर : कैमूर से बड़ी खबर आ रही है जहां भभुआ मंडल कारा में कैदी की मौत हुई है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जेल में बंद कैदी नक्शे अली यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है। जो भारी मात्रा में कफ सिरप बरामदगी में छह माह पहले जेल में बंद हुआ था। आज जेल में फांसी लगाकर कैदी ने आत्महत्या कर ली जिसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन जब कैदी को लेकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचं तो डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल आने से पहले उसकी मौत हो थी। वहीं भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि भभुआ मंडल कारा में एक कैदी की मौत हो गई है। कैदी का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है।

Goal 4 22Scope News

भभुआ मंडलकारा में एक कैदी की मौत हुई है, यह जांच का विषय है – जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव

वहीं भभुआ सिविल कोर्ट के जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव मंटू पांडेय ने बताया कि भभुआ मंडल कारा में एक कैदी की मौत हुई है। यह जांच का विषय है कि कैदी की मौत कैसे हुई। जेल में 12 वार्ड है, सभी वार्डो में कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है और पैसे का उगाही किया जाता है। यह मामला जांच का है कि कैदी ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई। आत्महत्या किया तो रस्सी जेल में कहा से आई। अगर हत्या हुआ तो किसने किया, बड़ा मामला है। जांच के बाद ही पता चलेगा की घटना कैदी के मौत का कारण क्या था।

यह भी पढ़े : पेशी के दौरान कोर्ट कैंपस से 5 कैदी फरार, एक को पुलिस ने दबोचा, बाकी 4 गायब

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...