Advertisment

बीएसके कॉलेज मैथन के महिला प्रोफेसर ने प्राचार्य पर लगाया अभद्र व्यवहार व प्रताड़ना का आरोप

निरसा (धनबाद) : मैथन के बीएसके कॉलेज में गुरुवार को घंटों प्राचार्य और प्रोफेसर के बीच हंगामा हुआ. मामले के संबंध में कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर महिला डॉ. अंजली कुमारी ने प्राचार्य जीपी गुप्ता के ऊपर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्राचार्य द्वारा आए दिन महिला प्रोफेसरों के साथ अभद्र व्यवहार और प्रताड़ित करने का कार्य किया जाता है।

ये है पूरा मामला

डॉ कुमारी ने कहा आदेश का पालन करते हुए उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन जांच को लेकर धनबाद एसएसएलएनटी कॉलेज गई थी. जिसके बाद आज कॉलेज ज्वाइनिंग करने आई. इसके बाद प्राचार्य द्वारा मुझे ज्वाइनिंग से पहले कक्ष में बुलाया गया. जब मैं प्राचार्य के कक्ष में गई तो वहां पर प्राचार्य के साथ देव भूषण प्रसाद जो कॉलेज की प्रयोगशाला भौतिक विभाग पद पर हैं. उनके साथ रामनिरंजन सिंह प्रयोगशाला प्रदर्शक भूगोल भी थे. इन लोगों के सामने प्राचार्य जीपी गुप्ता ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए प्रताड़ित करने लगे. उनका कहना है कि आप इतने दिन किसके आदेश पर छुट्टी पर थी और किस कार्य में गए थी. डॉ अंजली कुमारी के द्वारा प्राचार्य को मूल्यांकन जांच कार्य के आदेश का पेपर दिखाया गया. लेकिन प्राचार्य ने सभी बातों को ना मानते हुए अभद्र व्यवहार और प्रताड़ित करने लगे.

सभी के साथ उलझ गए प्राचार्य

उनके साथ प्रयोगशाला प्रभारी देव भूषण प्रसाद एवं रामनिरंजन सिंह प्रयोगशाला प्रदर्शक भूगोल डॉ. अंजली कुमारी के ऊपर बरस पड़े. इसके बाद डॉ. अंजली कुमारी और प्राचार्य के साथ हो-हल्ला की बातें सुनकर कॉलेज के सभी महिला व पुरुष प्रोफ़ेसर प्राचार्य कक्ष में आ गए. जिसके बाद प्राचार्य डॉ. जीपी गुप्ता आग बबूला हो गया और सभी के साथ उलझ पड़े.

ये लोग रचते हैं षड्यंत्र : अंजली कुमारी

अंजली कुमारी ने कहा कि प्राचार्य द्वारा कई बार मेरे साथ व कॉलेज के महिला प्रोफेसर के साथ अभद्र व्यवहार व प्रताड़ित करने का कार्य किया जाता है. इसकी शिकायत विश्वविद्यालय से पहले भी किया जा चुका है. कॉलेज के प्रचार्य तरह-तरह की बातों से प्रताड़ित करते हैं. प्रयोगशाला कक्ष भौतिक विभाग के काम को बंद कर देव भूषण प्रसाद और रामनिरंजन सिंह प्रयोगशाला प्रदर्शक भूगोल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में कॉलेज को लेकर तरह-तरह के षड्यंत्र रचते हैं.

पत्रकारों से भी उलझ गये प्राचार्य जीपी गुप्ता

वहीं इस मामले पर प्राचार्य जीपी गुप्ता ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. यह आपसी बात थी, जिसको लेकर थोड़ा हो-हल्ला हुआ है. खबर बनाने गए पत्रकारों के ऊपर कॉलेज के प्राचार्य जीपी गुप्ता भड़क उठे.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...