पूर्वी चंपारण में निगरानी के हत्थे चढ़ी महिला पर्यवेक्षिका,घूस की रकम से साथ गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण : केसरिया में निगरानी विभाग ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल विकास परियोजना के एलएस महिला पर्यवेक्षिका अंबालिका कुमारी को ₹4000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
निगरानी को यह जानकारी मिली थी की महिला पर्यवेक्षिका अम्बालिका कुमारी एक काम एवेज में ₹15000 की मांग की थी। वहीं पीड़ित ने ₹4000 देने का वादा किया और निगरानी विभाग की टीम ने 4000 रुपया देते हुए रंगे हाथ महिला पर्यवेक्षिक को गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी की टीम महिला की गिरफ्तारी कर पटना हुई रवाना।
ये भी पढ़े : जापानी दुल्हनिया मारिया पहुंचीं अपने ससुराल मधेपुरा, चर्चा में है जापान से बिहार पहुंची प्रेम कहानी
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights


