जापानी दुल्हनिया मारिया पहुंचीं अपने ससुराल मधेपुरा, चर्चा में है जापान से बिहार पहुंची प्रेम कहानी

जापानी दुल्हनिया मारिया पहुंचीं अपने ससुराल मधेपुरा, चर्चा में है जापान से बिहार पहुंची प्रेम कहानी

मधेपुरा : कहते हैं प्रेम की कोई सीमा नहीं होती – न देश की, न भाषा की और न ही संस्कृति की। इस कहावत को सच कर दिखाया है मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत रौता गांव निवासी आईआईटीयन इंजीनियर राहुल कुमार और जापान की रहने वाली मारिया ने। जापान की धरती पर शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी अब बिहार के एक छोटे से गांव तक पहुंचकर विवाह के पवित्र बंधन में बंध गई है।

meee 22Scope News

होंडा कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है राहुल कुमार

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार वर्ष 2020 से जापान की प्रतिष्ठित होंडा कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इसी दौरान टोक्यो में उनकी मुलाकात मारिया से हुई, जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करती हैं। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम में बदला और परिवार की सहमति से दोनों ने टोक्यो में विवाह रचाया।

d3f4017d 9c0a 4175 a2bc b3cafbaf1c9f 22Scope News

सादगी, मुस्कान और संस्कारों से लोगों का दिल जीतने वाली मारिया ने हाथ जोड़कर ‘प्रणाम’ किया

विवाह के बाद राहुल अपनी जीवनसंगिनी मारिया को लेकर अपने पैतृक गांव रौता पहुंचे। गांव पहुंचते ही जापानी बहू का पारंपरिक भारतीय अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सादगी, मुस्कान और संस्कारों से लोगों का दिल जीतने वाली मारिया ने हाथ जोड़कर ‘प्रणाम’ किया और स्थानीय अभिवादन ‘हेलो जी’ कहकर सबको प्रभावित कर दिया।

अनोखा विवाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना

गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे जापानी बहू को देखने और उनसे मिलने के लिए उत्साहित नजर आए। मारिया जापानी और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं और भारतीय संस्कृति को समझने व अपनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। गांव में आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में दूर-दराज से लोग पहुंचे। यह अनोखा विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामवासियों ने बहू का गर्मजोशी से किया स्वागत

बताया जाता है कि राहुल कुमार कुर्संडी रौता निवासी सुधिष्ट यादव के पुत्र हैं। सुधिष्ट यादव वर्तमान में दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत हैं। इस संबंध में रौता कुर्संडी पंचायत के उप मुखिया वाजिद खान ने कहा कि यह पूरे पंचायत के लिए खुशी का अवसर है। उन्होंने बताया कि गांववासियों ने मिलकर बहू का स्वागत किया है और सभी इस रिश्ते को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

जापान से बिहार तक रिश्तों की यह डोर न केवल दो दिलों के मिलन की कहानी है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक समन्वय की एक सुंदर मिसाल भी है।

रमण कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...