जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग

आरा : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौरसिया गांव में शनिवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक पक्ष के एक रिटायर्ड सूबेदार जख्मी हो गए। जख्मी रिटायर्ड सूबेदार को गोली पेट में बीचो-बीच लगी है। जिसके इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। लेकिन परिजन उन्हें पटना ना ले जाकर उनका इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में करा रहे है।

जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग

वहीं मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के चाचा-भतीजे भी जख्मी हो गए। उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी बुजुर्ग उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत स्व. सीताराम सिंह के 60 वर्षीय पुत्र रामाधार सिंह है। वह वर्ष 2002 में आर्मी से सूबेदार पद से रिटायर्ड हुए है। जबकि मारपीट में जख्मी दूसरे पक्ष के उसी गांव के निवासी स्व. जय किशुन के 60 वर्षीय पुत्र राम निवास एवं स्व. शिव प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र जुगेश्वर सिंह शामिल है एवं दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...