औरंगाबाद : औरंगाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुई है। जिसमें पिता पुत्र समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के सहया गांव की है। घायल सुरेंद्र शर्मा के द्वारा बताया गया कि गांव के ही त्रिलोकी शर्मा के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। आज जब सुरेंद्र शर्मा ने अपने जमीन में काम कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से लैस होकर मौके पर पहुंच हमला बोल दिया। जिसमें पिता पुत्र समेत सुरेंद्र शर्मा के पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। ग्रामीणों तथा परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया जहां सबो का इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।
दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट


