औरंगाबाद : सीमेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, करोड़ों रुपए का नुकसान

औरंगाबाद : शहर के जसोइया मोड़ के एनएच 139 स्थित सीमेंट फैक्ट्री के बैग गोदाम में भीषण आग लग गई. इस घटना में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था. आग को काबू में लाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

इधर इस मामले में सीमेंट कम्पनी से जुड़े अधिकारी कुछ भी बता पाने में असमर्थता जता रहे हैं. हालांकि चर्चा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. गौरतलब है कि फैक्ट्री के नए प्लांट की तरफ बने बैग गोदाम में सुबह ही अचानक आग लग गई थी. जबतक कम्पनी के कर्मी समझते तब तक आग की लपटें काफी तेज हो गई थी. इस पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां बुलानी पड़ी. फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जांच में कम्पनी के अधिकारी लगे हुए हैं.

आग लगने के बाद डर गए थे लोग

बताया जाता है कि स्थापना के बाद से लेकर अभी तक इस कंपनी में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. अचानक हुए इस हादसे से सभी अधिकारी और कर्मी भी हैरान हैं. सीमेंट फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास के क्षेत्रों के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया. लोग इस बात को लेकर चिंतित हो गए कि आग की लपटें हवा के संपर्क में आकर कहीं उनके घरों को प्रभावित न कर दें, लेकिन आग और धुएं की लपटें जब कम हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली.

रिपोर्ट : दीनानाथ

राम लखन सिंह यादव कॉलेज, औरंगाबाद में प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम वसुली का खेल

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...