गोदाम में भीषण आग, ब्लीचिंग पाउडर व केमिकल समेत 10 लाख की सामग्री जलकर राख

नवादा : नवादा जिला मुख्यालय नगर परिषद के गोदाम में आज यानी 30 मई को अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे ब्लीचिंग पाउडर, फागिंग केमिकल और मोटर पंप सहित कई कीमती सामान जलकर राख हो गए। सुपरवाइजर के अनुसार, सफाई कर्मियों की हाजिरी के दौरान गोदाम की खिड़की से धुआं निकलता दिखा। कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। ब्लीचिंग पाउडर और केमिकल के जलने से भयानक धुआं निकल रहा था।

LN Mishra 1 22Scope News

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

अग्निशमन विभाग के तीन बड़े वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। समय पर आग पर नियंत्रण न पाया जाता तो आसपास के कई कार्यालय इसकी चपेट में आ जाते। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोदाम में सफाई प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अग्निशमन विभाग और नगर परिषद के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : भभुआ मंडल कारा में कैदी की हुई मौत, सवाल! हत्या या आत्महत्या 

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...