रांची-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, छह से ज्यादा घायल

रामगढ़ : रांची-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हालांकि पुलिस ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है.

ramgrh1 22Scope News

बताया जाता है कि रांची की ओर से ट्रेलर आ रही थी जो रामगढ़ के पटेल चौक से पहले पोद्दार पेट्रल पंप के समीप अनियंत्रित होकर चार से पांच कार सहित दो बाइक को अपनी चपेट में लिया. इस हादसे में मौके पर चार लोगों की मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन लोग घायल बताये जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर स्क्रापियो के ऊपर पलट गयी. मौके पर स्थानीय और पुलिस की सहयोग से फंसी गाड़ी को निकाला गया. इस हादसे के बाद रांची-पटना फोरलेन पर कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही.

रिपोर्ट: मुकेश सिंह

देवघर में बड़ा हादसा, रोपवे की ट्राली पत्थर से टकराने से दर्जनों लोग घायल, 96 पर्यटकों के फंसे रहने की खबर

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में 1265 पदों पर भर्ती,...

 रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के तहत 1265 पदों पर आवेदन शुरू। ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। शुरुआती वेतन...

JPSC Paper Leak Case: जेपीएससी परीक्षा मामले में 10 नए आरोपियों...

 JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा Paper Leak Case मामले में CID 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट की तैयारी कर रही है। जांच...

Jharkhand High Court: ट्रेन हादसे में टिकट नहीं मिलने पर भी...

Jharkhand High Court ने कहा कि ट्रेन हादसे में मृत यात्री का टिकट नहीं मिलने पर मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता। रेलवे...