पांचवां चरण : 5 सीटों पर दोपहर 5 बजे तक 52.35 फीसदी वोटिंग

पटना : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के तहत आज छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। 5वें चरण में बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है।

GOAL Logo page 0001 18 22Scope News

बिहार के जिन पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उसमें मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े होकर वोटिंग कर रहे हैं। इस चरण में मतदाता कुछ जागरूक दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि दोपहर तीन बजे तक इन पांच सीटों पर करीब 45.33 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। शाम पांच बजे तक 52.35 फीसदी वोट पड़े हैं।

दोपहर 3 बजे तक 45.33% वोटिंग

1. सीतामढ़ी – 45.19 फीसदी
2. मधुबनी – 43.77 फीसदी
3. मुजफ्फरपुर – 49.99 फीसदी
4. सारण – 43.13 फीसदी
5. हाजीपुर – 44.59 फीसदी

दोपहर 5 बजे तक 52.35% वोटिंग

1. सीतामढ़ी – 53.13 फीसदी
2. मधुबनी – 49.01 फीसदी
3. मुजफ्फरपुर – 55.30 फीसदी
4. सारण – 50.46 फीसदी
5. हाजीपुर – 53.81 फीसदी

यह भी पढ़े : पांचवां चरण का चुनाव कल, 5 सीटों पर होगी वोटिंग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img