युवक की मौत के दो दिन बाद सामने आया मारपीट का वीडिया, आरोप: ससुरालवाले पिटाई करते आ रहे नजर, पेड़ से लटकता मिला था शव..

Deoghar: सारठ थाना क्षेत्र के दुनवाडीह अजय नदी पुल के पास रविवार को एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। बाद में शव की पहचान सारठ मुस्लिम टोला निवासी 38 वर्षीय मंजूर शेख, पिता महफूज शेख के रूप में की गई।

युवक की मौत – हत्या को आत्महत्या बनाने का आरोप :

परिजनों का आरोप है कि मंजूर शेख की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मृतक के परिजनों ने एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें मंजूर शेख को कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप :

जानकारी के अनुसार मृतक पिछले दो वर्षों से सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव में अपने ससुराल के पास जमीन खरीदकर परिवार सहित रह रहे थे। बताया जाता है कि गुरुवार को मंजूर शेख और उनकी पत्नी रबीना बीबी के बीच घरेलू विवाद हुआ, जिसके बाद मृतक के साला संदीप मियां और मुस्तकीम मियां मौके पर पहुंचे और मंजूर शेख के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान ही मंजूर की मौत हो गई, और साक्ष्य मिटाने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की :

इस घटना के बाद मृतक के पिता महफूज शेख ने सारठ थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

रिपोर्ट : हरे कृष्ण मिश्र

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...