Advertisment

आखिरकार ईडी को मिल गया वह तोता, जिसकी थी उसे तलाश

Ranchi-आखिरकार ईडी को मिल गया वह तोता, जिसकी थी आज उसे दिन भर तलाश. ईडी के अधिकारी जिस व्यक्ति को मुंह पर कपड़ा डाल कर छुपा कर लाई थी,  वह कोई और प्रेम प्रकाश साहू ही था.

यहां बता दें कि आज ईडी की टीम राजधानी रांची में दो स्थानों पर छापेमारी कर रही थी. हरमू स्थित शैलोदय आवास में दोपहर से ही छापेमारी की जा रही थी, इस बीच यह खबर फैली कि प्रेम प्रकाश साहू नेपाल की ओर निकल गया है. लेकिन कुछ ही घंटों के बाद प्रेम प्रकाश के घर में ईडी की टीम एक व्यक्ति के मुंह पर कपड़ा रख कर लाई, उसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया. 

बताया जा रहा है प्रेम प्रकाश साहू का राज्य के बड़े अधिकारियों से प्रगाढ़ संबंध रहा है. सियासी गलियारे में सक्रिय रहकर वह लाइजनिंग करता है. अधिकारियों के तबादले में भी उसकी विशेष रुची है. खबर यह भी है कि रघुवर दास की सरकार में भी यह काफी सक्रिय था.

प्रेम प्रकाश मूलत : बिहार के रोहतास का रहने वाला है. यही कारण है कि ईडी की दूसरी टीम आज रोहतास और बनारस में भी छापेमारी कर रही है.

बता दें कि इन सभी छापेमारियों को खनन घोटाले मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है. साथ ही इसे पूजा सिंघल मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

रिपोर्ट- मुर्शिद   

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...