Advertisment

बोकारो में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लगी आग

बोकारो. NH 23 बियाडा हाउसिंग कॉलोनी मेडिकेंट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आग लग गयी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि घटना कैसे घटी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लगी आग

मालूम हो कि अस्पताल अभी बनकर तैयार हो गया है, लेकिन चालू नहीं हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकीन आशंका जताई जा रही है कि आग विद्युत के शॉर्ट सर्किट से लगी हुई है। अस्पताल प्रबंधन के अलावा कई लोग पहुंच चुके हैं। बुझाने की कोशिश जारी है।

घटनास्थल पहुंचे बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि चिलर प्लांट में आग लगने से बिल्डिंग में आग लग गई।कितने का नुकसान हुआ है, अभी आकलन नहीं किया जा सका है। वहीं चश्मदीद अरुण ने बताया कि पहले धुआं उठा, उसके बाद अचानक आग बिल्डिंग के ऊपर तक बढ़ती चली गई। उसके बाद फोन कर मैनेजर को बताया गया। हालांकि तीन दमकल की गाड़ियां के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Cesto mart add 2 22Scope News

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...