शादी समारोह से लौट रहे बारात से भरी बस में लगी आग, फिर…

मुंगेर: मुंगेर में बारात से भरी एक बस में आग लग जाने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। धुआं उठते ही सवार बारात बस से कूदने लगे और अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। घटना मुंगेर के असरगंज प्रखंड के शंभूगंज मोड़ के समीप की है जहां बारात से भरी एक बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। आनन फानन में बस के चालक ने बस रोकी और सवार सभी बारात किसी तरह बस से उतर कर अपनी जान बचाई।

घटना ने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस से तेज धुआं उठते देख स्थानीय लोगों ने असरगंज थाना की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बस में सवार अभी लोग बांका के अमरपुर के रहने वाले हैं। वे लोग सोमवार को मुंगेर के टेटीयाबंबर प्रखंड के राजपुर बारात गए थे। मंगलवार को सभी बस में सवार हो कर वापस लौट रहे थे तभी अचानक बस में आग लग गई। फिलहाल बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि घटना में किसी तरह की कोई हताहत की सूचना नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार का कृषि चमत्कार: FPO मॉडल देश के लिए मिसाल, महिला नेतृत्व वाले FPO बन रहे बदलाव के वाहक

मुंगेर से गौतम झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!