रिमझिम बारिश में लग रही आग,कोई बताता भूत का चक्कर

Aag3 22Scope News

कोई कहता भूत का चक्कर, कोई बताता खूनी जिन्नात

Chatraभूत का चक्करसिमरिया थाना क्षेत्र के एदला गांव निवासी द्वारिका प्रजापति के घर में रखे सामानों में पिछले एक सप्ताह से अपने आप आग लग जा रही है. लेकिन आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पा रहा है. इस वजह से ना सिर्फ द्वारिक प्रजापति बल्कि पूरा गांव परेशान है.

ग्रामीणों का दावा, भूत का चक्कर

क्योंकि आग बुझाने के लिए गांव वालों को रात-रात भर जागना पड़ता है. कब आग की लपटे निकलने लगे किसी को इसका पता नहीं. पूरा गांव दहशत में हैं, लोग डरे सहमें है, भय इस बात की भी है कि कहीं यह कहानी उसके घर में शुरु नहीं हो जाय. गांव वाले उस घर में घुसने में डरने लगे हैं.

इस घटना से इलाके के लोग परेशान है क्योंकि बार-बार आग लगने की वजह सामने नहीं आ पा रही है और बुझाने की कोशिशों के बाद भी समस्या पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है. आग लगने की घटना से पूरे गांव में दहशत है, गांव का कोई भी व्यक्ति उस घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है.

कुछ ग्रामीण इसे प्राकृतिक घटना बता रहें हैं तो कुछ के द्वारा इसे भूत प्रेत का चक्कर बताया जा रहा है, वहीं कुछ इसे खुनी जिन्नात की करतूत बता रहें हैं.

बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले एक सप्ताह से हो रही है.

आग भी कुछ ऐसा कि कभी अलमारी में रखा कपड़ा जलने लगता है

तो कभी सोये हुए अवस्था में बिस्तर से आग की लपटे निकलने लगती है.

इतना ही नहीं आग लगने की घटना के साथ ही कभी घर में रखा मोबाइल

गायब हो रहा है तो कभी आलमारी में रखे सोना चांदी.

रतजगा कर ग्रामीण कर रहे है पीड़ित परिवार की सुरक्षा

द्वारिका के घर में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण बीते चार दिनों से रतजगा कर रहे हैं.

लेकिन दर्जनों लोगों की मौजूदगी में भी इन घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा.

सच क्या है किसी को नहीं पता.
रिपोर्ट-सोनु भारती

Saffrn

Trending News

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img