Fire in Vegetable Market: सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, लाखों की सब्जी और सामान जलकर राख

Pakur: जिले में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। घटना रेलवे फाटक के पास स्थित सब्जी मंडी की है, जहां अचानक लगी आग से भारी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले एक थोक व्यापारी गणेश भगत की दुकान में लगी, जिसके बाद लपटें तेजी से फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखी सब्जियां, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अन्य सामान पल भर में जलकर राख हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारणों की हो रही जांचः 

घटना देर रात की बताई जा रही है, और फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने आग देखकर तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया। घटना से व्यापारी वर्ग में रोष और चिंता का माहौल है।

राहत और मुआवजे की मांगः

स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से प्रभावित व्यापारी को आर्थिक सहायता और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्टः संजय सिंह

 

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...