जमुई : शिक्षा के मंदिर में सरस्वती मां की प्रतिमा वाले रूम में ताला बंद करके रखा। स्कूल में मां सरस्वती की पूजा नहीं हो पाया। विसर्जन के दिन पुलिस प्रशासन, सीओ और पंडित के द्वारा सरस्वती मां की पूजा अर्चना हुआ, उसी समय विसर्जन भी होगा। जमुई जिला के सोनो प्रखंड़ चरका पत्थर थाना अंतर्गत लाली लेबार गंडा उत्कर्मित मध्य विद्यालय का मामला है। वहां के प्राचार्य अली हुसैन ने अपने स्कूल में बच्चों के द्वारा सरस्वती मां का मूर्ति लाया था, लेकिन स्कूल के प्रधानाचार्य ने सरस्वती मां की रखी मूर्ति स्कूल के रूम को ताला मारकर चाबी अपने साथ ले गए। ग्रामीण और बच्चें आक्रोशित हो गए।
पिछले साल भी मां सरस्वती का पूजा नहीं हो पाया था। दो दिन बाद मामला संज्ञान में आने के बाद सोनो अंचलाधिकारी, एवं चका पत्थर के थाना प्रभारी ने आक्रोशित मामले को शांत करवाया। मामला शांत नहीं करवाते तो धर्म के नाम पर कुछ गड़बड़ी हो सकती थी। अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष पुरोहित जजमान बने और पूजा हवन करवाया और आज ही मूर्ति विसर्जन करने को कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां के हेडमास्टर अली हुसैन अपने मन मर्जी से स्कूल चलाते हैं। 99 फीसदी प्रतिशत शिक्षक यहां मुश्लिम समुदाय से आते हैं। यहां के हेडमास्टर ठीक नहीं है। इसके ऊपर कानूनी कार्रवाई किया जाए, इन्हें यहां से हटाया जाए। अंचलाधिकारी ने कहा कि हमने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीएम साहिबा को रिपोर्ट कर दिया है। वर्तमान में स्थति समान्य है। वरीय पदाधिकारी को जांच उपरांत के बाद अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान मोतिहारी पुलिस व दुकानदारों के बीच जमकर हंगामा
यह भी देखें :
ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट


















