भारतमाला प्रोजेक्ट पर गोलीबारी, अमन साहू गिरोह ने ली जिम्मेदारी, धमकी बिना मैनेज किए काम नहीं कर पाएंगे

रामगढ़: रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भारतमाला प्रोजेक्ट के कार्यस्थल पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। कुख्यात अमन साहू गिरोह के सदस्य मयंक सिंह ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में मयंक ने परियोजना कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा, “बिना मुझे मैनेज किए आप काम करके नहीं निकल पाएंगे। हमने आपको इग्नोर करने की सजा दी है। यह दिवाली का तोहफा है, अगली बार खून की होली खेलेंगे।”

घटना के दौरान अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की और कर्मियों को काम बंद करने की धमकी दी। इस वारदात ने क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना दिया है। गोलीबारी और धमकी के बाद परियोजना पर काम कर रहे कर्मचारियों के बीच डर फैल गया है।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। रामगढ़ एसपी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भारतमाला परियोजना, जो देश की महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण योजनाओं में से एक है, इस घटना के कारण बाधित हो सकती है। इस घटना ने विकास कार्यों और अपराध के बीच टकराव को उजागर किया है। प्रशासन को न केवल इस गिरोह पर नकेल कसनी होगी, बल्कि परियोजना कर्मियों और स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...

Cardicon 2026 Patna: पटना में जुटेंगे देशभर के 500 हृदय रोग...

Cardicon 2026 Patna, पटना: हृदय रोगों के बढ़ते खतरे और उनके आधुनिक उपचार पर चर्चा करने के लिए देशभर के विशेषज्ञ पटना में जुटेंगे।...