बाढ़ : पैक्स अध्यक्ष के घर पर फायरिंग – बाढ़ थाना क्षेत्र के सहजानंद नगर में पैक्स अध्यक्ष कुंदन कुमार के घर पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की। फायरिंग के समय कुंदन कुमार घर में ही थे। कुंदन कुमार की पत्नी बकवा पंचायत की मुखिया है। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि अपराधी दो राउंड फायरिंग किया। पूर्व में भी कुंदन के भाई की हत्या हो चुकी है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग का फुटेज सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है। बता दें कि इन दिनों बाढ़ में अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।
विकाश कुमार की रिपोर्ट
















