Advertisment

पुलिस के सामने कांग्रेस और ढुल्लू महतो समर्थकों के बीच गोलीबारी

धनबादः लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी कांटा से पास कांग्रेस और ढुल्लू महतो के समर्थकों के बीच फायरिंग और बमबाजी में एक व्यक्ति को गोली लगी गई, घायल को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. विवाद का कारण राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी बताई जा रही है.

बताया जा रहा है विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थन में आए थे, जबकि कांग्रेस और संयुक्त मोर्चा के लोग कंपनी खोले जाने का विरोध कर रहे थे.

इसी दौरान पुलिस से सामने ही बमबाजी और गोलीबारी होती रही. पुलिस ने मौके से तीन जिंदा बम और खोखा भी बरामद किया है. ढुल्लू महतो समर्थकों के समर्थकों ने कांग्रेस पर गोलीबारी और बमबाजी करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में RJD...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: सीवान छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित AK-47 फायरिंग के मुद्दे को लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: पटना में तेजस्वी यादव ने पार...

Tejashwi Yadav Raj Bhavan March: बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाले जा रहे राजभवन मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर...

Sahibganj School Students Protest: साहिबगंज में स्कूल की बदहाली के खिलाफ...

Sahibganj School Students Protest: स्कूल में कथित अव्यवस्था और शिक्षकों की कमी से परेशान स्कूली बच्चों ने अब अपनी आवाज खुद उठाई है। बोरियो...