राजधानी Patna में ताबड़तोड़ फायरिंग, नाबालिग किशोरी समेत दो…

पटना: बिहार में एक तरफ बिहार पुलिस के वरीय अधिकारी क्राइम कंट्रोल का दावा करते हैं तो दूसरी तरफ अपराधी क्राइम कंट्रोल के दावों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। राजधानी Patna के गर्दनीबाग इलाके में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें एक नाबालिग किशोरी समेत दो लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गयी। लोग डर की वजह से इधर उधर भागने लगे, वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें – Patna के मशहूर मिठाई चेन मालिक के घर में मिली शराब, IT की टीम ने…

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक शिवम नशे की हालत में दोनों हाथों में पिस्टल लेकर अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था जिसमें एक 15 वर्षीया किशोरी और एक अन्य व्यक्ति को गोली लग गई। घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही Patna पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी और पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवक के पास से हथियार भी बरामद कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   CM ने सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का किया शुभारंभ

Patna से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...