Advertisment

Patna में रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से 12 खोखा बरामद

नौबतपुर: राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में अपराधियों का तांडव सर चढ़ कर बोल रहा है। बीती रात राजधानी पटना से सटे बिहटा में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक दुकानदार के घर और दुकान पर दर्जनों राउंड फायरिंग की। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 12 गोली का खोखा बरामद किया है। दीवारों पर गोली के दस निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और फिर घटनास्थल से चलते बने।

घटना बिहटा के समसारा गांव की है। पीड़ित दुकानदार महेश वर्मा ने बताया कि अपराधियों ने पिछले महीने भी दुकान पर फायरिंग की थी। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एक बार फिर दस लाख रूपये की रंगदारी नहीं देने पर चार से पांच की संख्या में अपराधी बाइक से पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्होंने बिट्टू सरकार और उसके गैंग के सदस्यों पर दस लाख रूपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

वहीं थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच में जुट गई है। दुकानदार ने लिखित शिकायत की है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। प्रथमदृष्टया अपराधी बिट्टू सरकार पर आरोप लग रहा है। आरोपी पालीगंज के खिरीमोर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वह फ़िलहाल बिहटा के पांडेचक गांव में रहता है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है, जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें-  Chief Secretary ने की विभागों की समीक्षा, जमुई के डीएम समेत…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...