वासेपुर में एक बार फिर गोलीबारी, गैंग रंजिश में चलीं गोलियां, फहीम खान के परिवार पर आरोप

Dhanbad: वासेपुर में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी है। देर रात हावड़ा-धनबाद रेलवे लाइन के पास केजीएन कॉम्प्लेक्स के सामने अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोगों में डर का मौहाल है।

गैंगवार और सट्टेबाजी विवाद से जुड़ी फायरिंग

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह फायरिंग गैंगवार और गेसिंग (सट्टा) के अवैध कारोबार से जुड़ी आपसी रंजिश का नतीजा है। चश्मदीदों ने दावा किया कि कई राउंड गोलियां हवा में चलाई गईं, जिनमें से कुछ का निशाना भी तय किया गया हो सकता है।

फहीम खान के दामाद के बेटे पर गंभीर आरोप

इस वारदात के पीछे वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान के परिवार का नाम फिर एक बार सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि सानू खान, जो फहीम खान के दामाद का बेटा है, इस हमले के पीछे है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की पहचान की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने मौके से बरामद किए जिंदा कारतूस

फायरिंग की सूचना मिलने पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, भूली थाना और बैंक मोड़ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को कई जिंदा कारतूस मिले हैं। पूछताछ जारी है और पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी का बयान

डीएसपी नौशाद आलम ने कहा कि हम घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ हो रही है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

वासेपुर: गैंगवार का पुराना अड्डा

गौरतलब है कि वासेपुर लंबे समय से गैंगवार, माफियागिरी और अवैध कारोबार का गढ़ रहा है। हाल के वर्षों में पुलिस की सख्ती के बावजूद यहां अपराधियों की गतिविधियां पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

रिपोर्टः अनिल कुमार

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...