Advertisment

पहले घर तोड़ा, फिर किया पिटाई, दो महिला समेत सात लोग घायल

बोकारोः भूमि विवाद में दो पक्षो के बीच चली लाठी में कुल सात लोग जख्मी हो गए। जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है, जिन्हें इलाज के लिए घायलावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना माराफारी थाना क्षेत्र का है।

जख्मी के मुताबिक माराफारी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बांसगोडा मौजा के प्लॉट नंबर 124/1 पर काम करने कैमुदीन अंसारी गए हुए थे। जहां आरोपियों ने पहले घर तोड़ा, इसके बाद मारपीट शुरु कर दिया।

20 से 25 की संख्या में आए दूसरे पक्ष के लोग

पीड़ित परिवार के मुताबिक दूसरे पक्षों के लोग वहां 20 से 25 की संख्या में लाठी डंडे से लैस होकर आ धमके, तथा लाठियां बरसानी शुरू कर दी। जिसमें दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। जिनमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में स्कूल का छात्र घायल

इस घटना में कैमुदिन अंसारी, अलिउल्ला अंसारी, एजाज अख्तर, गोलू अंसारी, रौनक परवीन, आयशा परवीन, फहीम अंसारी घायल हुए हैं। यह घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस रवाना हो गई है।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...