Advertisement
Advertisement

भोजपुर में प्राइवेट स्कूलों का पहला जिला सम्मेलन, शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

आरा : आरा के नागरिक प्रचारिणी सभागार में आज यानी शनिवार को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने अपने पहले जिला सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस भव्य और ऐतिहासिक सम्मेलन में भोजपुर जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों ने एक मंच पर एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथियों में PSACWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद, पटना के आईजी विकास वैभव, विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, वर्तमान मेयर इंदु देवी, बड़हरा के पूर्व विधायिका आशा देवी, पूर्व मेयर सुनील कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन, प्रो. डॉ रणविजय सिंह और सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। यह आयोजन पूरे एक महीने की कठिन मेहनत का परिणाम था। जिसमें एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफलता की नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद सर ने प्राइवेट स्कूलों की ऐसी भव्य भीड़ देखकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने मौजूदा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की प्रशंसा करते हुए उनकी दूरदर्शिता और सहयोग का धन्यवाद किया। शमायल सर ने बताया कि उनकी आठ सूत्रीय मांगों को शिक्षा मंत्री द्वारा स्वीकार करना प्राइवेट स्कूलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

IG Vikas Vaibhav 2 22Scope News

यह भी देखें :

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भोजपुर की अध्यक्षा डॉ. स्मिता सिंह की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सभी प्राइवेट स्कूलों को एक साथ मंच पर लाने का प्रयास किया है, वह वाकई बेमिसाल है। यह आयोजन उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण का प्रमाण है। सम्मेलन में प्रोफेसर डॉ. रणविजय सिंह ने प्राइवेट स्कूलिंग के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे प्राइवेट स्कूलों का योगदान होता है।

यह भी पढ़े : काको की बिटिया फरहा निशात बनेगी जज, बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में हासिल की 32वीं रैंक

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...