फर्स्ट हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला और पुरुष ईस्ट जॉन चैंपियनशिप 2023 का आयोजन, खेले जाएंगे 34 मैच

रांचीः राजधानी के मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में फर्स्ट हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला और पुरुष ईस्ट जॉन चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मणिपुर, असम और बिहार की महिला और पुरुष टीम भाग ले रही है।

यह प्रतियोगिता 24 सितंबर से प्रारंभ होकर 30 सितंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 34 मैच खेले जाएंगे। खेल मंत्री हफीजुल हसन ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हॉकी के खिलाड़ियों को बेहतर मौका मिलेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कि अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की।

मंत्री हफीजुल हसन के सामने उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग का हॉकी झारखंड और हॉकी मणिपुर के बीच खेला गया। जिसमें हॉकी झारखंड5=4 से विजयी रही। पुरुष वर्ग के दूसरे मैच में हॉकी बिहार ने हॉकी बंगाल को 5=0से पराजित किया।महिला वर्ग में हॉकी झारखंड ने हॉकी बिहार को 4=0 से तथा हॉकी मणिपुर ने हॉकी बंगाल को 6=0 से पराजित किया।

प्रतियोगिता में महिला वर्ग से 06 टीम और पुरुष वर्ग से 06 टीम भाग ले रही है। आज के आयोजन में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, असरीता लकड़ा, रजनीस कुमार, मनोज कोणबेगी, धर्मेद्र कुमार, शशिकांत प्रसाद, रणधीर कुमार, माइकल लाल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मति सावित्री पूर्ति, सुमराय टेटे, पुष्पा टोपनो, विश्वासी पूर्ति इत्यादि उपस्थित थे।

रिपोर्टः नीरज कुमार

Share with family and friends: