Advertisement
Advertisement

बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस कंडक्टर के साथ मारपीट, नाराज चालकों ने बंद कर किया प्रदर्शन

नालंदा : बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस कंडक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद नाराज बस चालकों ने बख्तियारपुर-बिहारशरीफ रूट की बसों को बंद कर दिया है। बस चालक अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को भागन विगहा ओपी के पतासंग गांव के समीप एनएच-20 से सटे पेट्रोल पंप के पास बस चालक अपनी अपनी गाड़ियों को खड़ी कर सुरक्षा का गुहार लगाया। गुरुवार की सुबह बख्तियारपुर जंक्शन के पास बस पड़ाव में कुछ लोगों ने बस कंडक्टर नालंदा के भागन वीघा निवासी जित्तू के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से गुस्साए बस चालकों ने बख्तियारपुर-बिहार शरीफ रूट की सभी बसों को बंद कर दिया।

बस चालकों का कहना है कि अक्सर बख्तियारपुर बस स्टैंड में चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट की घटनाएं होती हैं। वहां के एजेंट भी बचाव को लेकर कोई पहल नहीं करते हैं। यात्रियों से भी अक्सर कहासुनी हो जाती है। बस चालक एवं कंडक्टर ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे बसें नहीं चलाएंगे। इस हड़ताल के कारण बख्तियारपुर और बिहारशरीफ के बीच आवागमन पर बुरा असर पड़ा है। बिहारशरीफ से बख्तियारपुर के लिए रोजाना 35 से 40 बसों का परिचालन होता है। ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा तय करने वाले यात्री बिहारशरीफ से बस पकड़कर बख्तियारपुर जंक्शन जाते हैं। हड़ताल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े : कार से शराब की बड़ी खेप जब्त, चालक गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...