बिहार में मतदाता पुनरीक्षण का पहला चरण हुआ पूरा, चुनाव आयोग ने कहा ‘अफवाह रहे हैं…’

बिहार SIR का प्रारंभिक चरण पूरा। फॉर्मों के मुद्रण और वितरण का कार्य लगभग संपन्न। SIR में कोई बदलाव नहीं, जबकि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। 1.69 करोड़ (21.46%) गणना फॉर्म एकत्र किए गए; 7.25% ईसीआई नेट पर अपलोड किए गए

पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का क्रियान्वयन निर्वाचकों के सक्रिय सहयोग से जमीनी स्तर पर सुचारू रूप से किया जा रहा है। SIR के प्रारंभिक चरण दौरान गणना फॉर्म (Enumeration forms) मुद्रित करके वितरित किए जाने थे, लगभग पूरा हो चुका है तथा सभी उपलब्ध निर्वाचकों को फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह दोहराया जाता है कि SIR 24 जून के SIR अनुदेशों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है और अनुदेशों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

अनुदेशों के अनुसार 1 अगस्त को जारी किए जाने वाले प्रारूप निर्वाचक नामावली में उन व्यक्तियों के नाम शामिल होंगे जिनके गणना फॉर्म प्राप्त हुए हैं। निर्वाचक दिनांक 25 जुलाई, 2025 से पहले किसी भी समय अपने दस्तावेज जमा / प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारूप निर्वाचक नामावलियों के प्रकाशन के बाद, यदि कोई दस्तावेज अपूर्ण है, तो ईआरओ दावे और आपत्ति अवधि में जांच के दौरान, ऐसे दस्तावेज उन निर्वाचकों से प्राप्त कर सकते हैं, जिनके नाम प्रारूप निर्वाचक नामावली में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें – बिहार में बागेश्वर बाबा करेंगे ‘पदयात्रा’, कहा ‘भारत बनेगा भगवा-ए-हिंद…’

रविवार 6 बजे तक 1,69,49,208 गणना फॉर्म, यानी बिहार में दिनांक 24 जून, 2025 तक नामांकित कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) निर्वाचकों को 21.46 प्रतिशत गणना फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में, यानी कल शाम 6 बजे से 65,32,663 गणना फॉर्म एकत्र किए गए हैं। फॉर्म जमा / प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि में अभी भी 19 दिन बाकी हैं। इसके साथ ही, फॉर्म अपलोड करने का काम भी पूरे जोर-शोर से प्रारंभ हो गया है और अब तक 7.25 प्रतिशत फॉर्म अपलोड हो चुके हैं।

आंशिक रूप से भरे गए फॉर्म आयोग के पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) के साथ-साथ ईसीआई-नेट ऐप पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं और भरे हुए फॉर्म को निर्वाचक स्वयं ही ईसीआई-नेट ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। 77,895 बीएलओ घर-घर जाकर निर्वाचकों को गणना फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं और भरे हुए फॉर्म एकत्र कर रहे हैं। अनेक मामलों में, बीएलओ निर्वाचकों की लाइव तस्वीरें ले रहे हैं और उन्हें अपलोड कर रहे हैं, जिससे निर्वाचकों को अपनी तस्वीरें क्लिक करवाने की परेशानी से छुटकारा मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास नहीं है कागज, कहा ‘करेंगे चक्का जाम…’

इसके अलावा इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से और समय पर पूरा करने के लिए 20,603 बीएलओ नियुक्त किए जा रहे हैं। सरकारी पदधारियों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस के सदस्यों आदि सहित लगभग 4 लाख वालेंटियर्स भी एसआईआर प्रक्रिया में बुजुर्गों, दिव्यांगों, बीमार और कमजोर लोगों को सुविधा देने के लिए फील्ड में काम कर रहे हैं। इसके अलावा, सभी 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 239 ईआरओ, 963 एईआरओ, 38 डीईओ और राज्य के सीईओ निर्वाचकों को उनके फॉर्म जमा / प्रस्तुत करने में सुविधा प्रदान करने के लिए जमीनी स्तर पर मौजूद हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1,54,977 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   नप गये बेउर जेल के तीन कर्मी, गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने किया दावा…

 

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...