Advertisment

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास नहीं है कागज, कहा ‘करेंगे चक्का जाम…’

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच चुनाव आयोग के गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का भी विपक्ष पुरजोर विरोध कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कहा कि हमलोगों ने दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात कर बिहार के वोटरों की कठिनाई से अवगत कराया है।

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा कि चुनाव जो 11 दस्तावेज की मांग कर रहा है वह जनता के साथ षड्यंत्र के तहत धोखा और अन्याय है। आयोग की प्रक्रिया शिथिल है। सारा अधिकार निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को दिया गया है और ब्यूरोक्रेट हमेशा ही सरकार के लिए काम करते हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार ही वोटर लिस्ट में लोगों का नाम जोड़ा या हटाया जा सकता है। चुनाव आयोग ने पहले प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि पहले वाले वोटर लिस्ट से ही चुनाव होगा लेकिन अब मतदाता पुनरीक्षण कार्य करवाया जा रहा है। इससे सत्ता पक्ष को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें – बिहार में बागेश्वर बाबा करेंगे ‘पदयात्रा’, कहा ‘भारत बनेगा भगवा-ए-हिंद…’

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा कि चुनाव आयोग पर सरकार की तरफ से जरुर दबाव बनाया गया होगा तभी चुनाव आयोग ने अपना फैसला बदला है।  चुनाव आयोग पर सरकार का इतना अधिक दबाव है कि आनन फानन में 25 दिनों में गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य का फैसला ले कर करवाया जा रहा है। गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर महागठबंधन लगातार विरोध कर रहा है और अब सड़क पर भी उतरेगा। हमलोग बिहार में चक्का जाम करेंगे और सफलता मिलने पर और भी बड़ा आंदोलन करेंगे।

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा कि चुनाव आयोग ने जिन कागजों की मांग है वह मेरे पास भी नहीं है, मुझे भी खोजना होगा। हां हम पढ़े हैं और मैट्रिक पास किये हैं तो एक मैट्रिक का सर्टिफिकेट मेरे पास हो सकता है ऐसे में बिहार की गरीब जनता के पास क्या कागज उपलब्ध होगा यह तो समझने वाली बात है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    तेजी से चल रहा गहन मतदाता पुनरीक्षण, 1 करोड़ से अधिक फॉर्म किए गए जमा और…

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...