Advertisment

पहले मासूम बच्ची का गला रेता, फिर शव को घर में ही गाड़ दिया

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र स्थित इस्लामपुर मुहल्ले में एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर शव को घर के अंदर मिट्टी में दबाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस्लामपुर के वार्ड न0 18 में मो0 हसन की सात साल की बेटी सानिया उर्फ आमना प्रवीण को उठाकर अपराधी पहले अपने घर ले गया, फिर गला रेत दिया। इतना ही नही साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से अपराधी ने अपने ही घर मे मिट्टी के अंदर दबा दिया था।

घटना के बारे में मृतिका के पिता ने बताया कि पड़ोसी मो0 रशीद आये दिन चोरी की घटना को अंजाम देता था, उनके घर में भी चोरी किया था, जिसको बेटी पहचानती थी। मंगलवार को मो0 रशीद कहीं से चोरी की घटना को अंजाम देकर जा रहा था जिसपर बेटी बोली कि फिर रशीद कहीं चोरी किया है, जो बात मो0 रशिद को नागवार गुजरा। मो0 रशीद दारू पीकर आया और बेटी को उठाकर अपने घर ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दिया। साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से अपराधी ने घर के अंदर ही शव को मिट्टी में दबा दिया।

सूचना मिलने पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार इंद्र प्रकाश दल बल के साथ मौके से शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मो0 रशीद को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...

Radha Govind University Independence Day: रामगढ़ के राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में...

Radha Govind University Independence Day: राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह में शांति ऑटोमोबाइल्स में उत्साह से मना...

Shanti Automobiles Giridih: गिरिडीह के शांति ऑटोमोबाइल्स परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...